अमरिया: अमरिया से हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ यात्रा रवाना
सावन माह के पावन अवसर पर अमरिया से गुरुवार दोपहर एक बजे कौशल गुप्ता के नेतृत्व में अमरिया से हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अमरिया लौटेंगे।