बांका: ककवारा गांव का 14 वर्षीय बालक लापता, थाने में दी गई शिकायत
Banka, Banka | Jan 6, 2025 बांका प्रखंड क्षेत्र के ककवारा गांव के एक 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है। मामले को लेकर लापता बालक गुड्डन दरबे के भाई निलेश कुमार ने सोमवार की शाम 4:00 बजे थाना में आवेदन दिया। आवेदन में बताया कि उसका भाई 5 जनवरी की संध्या 4:00 बजे घर से निकला था। जो वापस घर लौटकर नहीं आया।काफी खोजबीन किया,लेकिन भाई का पता नहीं चल सका।