राजपुर: छात्र से मारपीट का आरोप, प्रधान पाठक की हरकत पर उठे गंभीर सवाल
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला बालक आश्रम जिगड़ी में पांचवीं कक्षा के एक पहाड़ी कोरवा छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान पाठक ने बच्चे की बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को पूरी आपबीती बताई। मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने भी छात्र से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच