*जिला यूनेस्को एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न*
*वसुधैव कुटुम्बकम से ही विश्व का कल्याण संभव है: माली*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,11 अक्टूबर वसुधैव कुटुम्बकम से ही विश्व का कल्याण संभव है। विश्व कल्याण के लिए सामाजिक, शैक्षिक चेतना व सांस्कृतिक उन्नयन जरूरी है। यह कामं विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को करने में जुटा हुआ है। यह विचार स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने यह भी कहा कि यूनेस्को को संस्कृति आदान-प्रदान के जरिये मानवीय मूल्यों, नैतिकता को विकसित करना होगा। नेहरू रोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने की।
एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि बैठक में यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा आगामी दिनों में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। साथ ही इस बैठक में यूनेस्को द्वारा कई विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के तहत इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को ड्राईंग शीट व कलर सहित स्टेशनरी वितरण के साथ-साथ सोशल अवर्नेस के कार्यक्रम भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी बैठक में पूर्व सभापति मधु जाजू, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठनमंत्री कमलेश जाजू, जिला यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढा, उषा अग्रवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, साधना मेलाना, राजेश जीनगर, ओम उज्ज्वल, तोताराम सांखला सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।