मुगलसराय: हटिया समीप संदिग्ध सड़क हादसे में युवक की मौत पर भीम आर्मी व आसपा ने परिजनों से की मुलाकात, 8 को जाएंगे SP कार्यालय
बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया समीप पिछले 25-26 सितंबर की रात संदिग्ध सड़क हादसे में भटपूरवा निवासी बुल्लू की मौत हो गई थी। उस रात बुल्लू क्षेत्र में हरि-कीर्तन गाने के लिए गया था। रविवार दोपहर को मृतक बुल्लू के परिजनों से मिलकर भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया, बताया कि इसको लेकर 8 अक्टूबर को एसपी कार्यालय जाएंगे।