मुगलसराय: स्कूल बस के वायरल वीडियो मामले में चंदौली एआरटीओ ने जैपुरिया स्कूल के प्रबंधक को नोटिस दिया, मांगा जवाब, दो वाहन सीज
चंदौली आरटीओ की ओर से पड़ाव स्थित जैपुरिया स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभाग की ओर से यह नोटिस स्कूल बस चालक द्वारा स्कूल के बस को खतरनाक ढंग से चलाए जाने के बाद दिया गया है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था, रविवार को एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम ने बताया कि उक्त स्कूल के दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया है , वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।