मुगलसराय: श्रीकंठपुर में मनबढ़ों ने अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मनबढ़ों ने बीते शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे श्रीकंठपुर धनंजय भारती 40 वर्ष को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी गई है।