मुगलसराय: SP द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत पड़ाव इंस्टिट्यूट में पुलिस की पाठशाला लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के तहत पड़ाव स्थित एम्बिशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में पुलिस के पाठशाला में छात्र-छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरुक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे शोहदो को चेतावनी देना, महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में आदि हेतु जागरूक किया गया।