मुगलसराय: PDDU नगर कस्बा में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की बालकनी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, कमरे में मिली शराब की खाली बोतलें
जनपद के पीडीडीयू नगर कस्बा में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के बालकनी से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार राज्य के रोहतास जिले के सौवलिया निवासी अशोक सिंह 45 वर्ष एक होटल के कमरे में ठहरे थे। जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह शव मिला। बताया जा रहा की बालकनी से गिरकर मौत हुई है। कमरे में शराब की खाली बोतलें मिली, घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।