मुगलसराय: चंदौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 39 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण किया गया
चंदौली तहसील सभागार में शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव द्वारा आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। इस दौरान 39 फरियादियों के शिकायतें आई, जिसमें मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया।