छतरपुर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान (2026) के तहत बमीठा के शासकीय माध्यमिक शाला में आयोजित शिविर में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।शिविर में 24 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिए गए—जिनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना की 3 महिलाएं, लाड़ली लक्ष्मी की 4 बालिकाएं, 7 राशन पर्ची लाभार्थी और 600 रुपए मासिक पेंशन पाने वाले 10 बुजुर्ग शामिल हैं।
राजनगर जनपद क्षेत्र में एक माह के अभियान और प्री-शिविरों के जरिए आवेदनों का निपटारा कर कुल 8,565 हितग्राहियों को संबल, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन और राजस्व समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।