छतरपुर के भगवा थाना क्षेत्र के रिछारा गांव का मामला अब दो कहानियों में उलझ गया है। एक तरफ दलित परिवार की महिलाएं हाथ में लोटा लेकर एसपी दफ्तर पहुंचकर मंदिर जाने से रोकने और मारपीट का आरोप लगा रही हैं। दूसरी तरफ पुलिस कह रही है कि असली विवाद खेत से निकलने के रास्ते को लेकर है, मंदिर वाली बात FIR में भी नहीं बताई गई थी ,शिकायतकर्ताओ का आरोप है कि उनका परिवार दलित है और कार्तिक माह में व्रत एवं स्नान कर गांव के मंदिर में पूजा करने जाना चाहता है, लेकिन गांव के कुछ ब्राह्मण परिवार के लोग उन्हें मंदिर जाने से रोक रहे हैं।,आरोप है कि 18 नवंबर को आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।वही पुलिस का कहना है कि दोनो परिवारों मे खेत से निकलने पर विवाद हुआ था जिस पर पीडित परिवार ने थाने मे शिकायत दर्ज करवाई थी ,लेकिन शिकायत मे मंदिर जाने पर रोकने की कोई बात नही बताई थी ।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर