पवन सिंह से माइक लेने पर राजा भैया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो हमारे छोटे भाई हैं!
कुंडा की रामकथा में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से अचानक माइक लेने का मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। अब इस पूरे घटनाक्रम पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
राजा भैया ने सफाई देते हुए कहा कि पवन सिंह हमारे बेहद प्रिय हैं और छोटे भाई की तरह हैं। उन्हें बोलने के लिए माइक दिया था, लेकिन अचानक कुछ काम याद आया तो उनसे माइक लेकर एक घोषणा की और फिर वापस पकड़ा दिया।राजा भैया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इसे माइक छीनने और अपमान से जोड़ दिया, जबकि पवन सिंह इस कथा के बड़े सहयोगी रहे हैं और परिवार के सदस्य की तरह हैं।राजा भैया ने साफ संदेश दिया कि नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा से दबाना चाहिए।