पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से मिलावटी सोने के धंधे में लिप्त दो शातिर गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
मिलावटी सोने का धंधा करने वाले दो शातिरों को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया है। जबकि एक शातिर वहां से भागने में सफल रहा। एक ज्वेलरी दुकानदार ने थाने में मिलावटी सोने के बारे में शिकायत की थी। 15 दिनों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आवेदन ज्वेलरी दुकानदार के द्वारा दिया गया था।