पटना ग्रामीण: बिहार यात्रा की तारीख नजदीक आते ही तेजस्वी दुबई भाग जाते हैं: जनक राम
बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर बड़ा हमला बोला है। मंत्री जनक राम ने कहा कि तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा की तिथि जैसे ही नजदीक आती है तेजस्वी यादव उसे निरस्त कर देते हैं और दुबई की तरफ पलायन कर जाते हैं।