पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर के पास भवन निर्माण विभाग के परिसर में मारपीट, शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर के पास शनिवार सुबह 11:30 बजे भवन निर्माण विभाग के कैंपस में ओपन टेंडर के दौरान मारपीट की वारदात हुई है। टेंडर में शामिल होने आई संजना झा ने कैंपस के अंदर छेड़छाड़ और उनके साथ आय दो लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।