पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री सुरेंद्र मेहता का दावा, 15 साल पहले बिहार जंगलराज में था
बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर करारा हमला बोला है। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि 15 साल पहले बिहार जंगल राज में तब्दील था। जो कुछ भी 15 साल पहले बिहार में हुआ वह सब कुछ आज भी बिहार की जनता के जहन में है।