पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- बिहार में आज शराब पीकर कोई पुरुष घर में हिंसा नहीं करता
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की जमकर तारीफ की है। दिलीप जायसवाल ने बिहार में अंतिम पायदान पर खड़े परिवार की बच्चियों को साइकिल देकर स्कूल तक लाने के सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले को बिहार में बड़ा बदलाव बताया है।