हरिद्वार: आरोपी को छुड़ाने के लिए सैनी समाज के लोगों ने किया SSP कार्यालय का घेराव, SP सिटी से वार्ता के बाद शांत हुए लोग
बहादराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में सैनी समाज के लोग भी सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को सैनी समाज के लोगों ने SSP कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में BJP नेता आदित्य राज सैनी को फंसाया जा रहा है जबकि वह घटना में शामिल नहीं था। मौके पर पहुंचे SP सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।