हरिद्वार: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया SSP कार्यालय का घेराव, दिया ज्ञापन
बहादराबाद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को रौशनाबाद स्थित SSP कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प भी हुई। मौके पर पहुंचे SP सिटी ने ज्ञापन लिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोपी BJP नेता आदित्य राज सैनी को फांसी देने की मांग है।