हरिद्वार: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया घोड़ा, मौके पर मौत, ज्वालापुर के मौहल्ला चौहानन की घटना
शुक्रवार को ज्वालापुर के चौहानन मौहल्ले में बरसात के कारण बिजली के खंबे में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में एक घोड़ा आ गया। करंट से घोड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी की मदद से घोड़े को बचाने की कोशिश भी की लेकिन सारी कोशिश नाकामयाब रही। गनीमत रही की करंट की चपेट में कोई इंसान नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।