हरिद्वार: रोशनाबाद कैंप कार्यालय में SSP ने ऑनलाइन मीटिंग कर अधिकारियों को 1 जुलाई से लागू हो रहे 3 नए कानूनों को लेकर दिए निर्देश
रोशनाबाद कैंप कार्यालय में आज हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ऑनलाइन मीटिंग ली। मीटिंग में जुड़े जनपद के तमाम अधिकारियों को उन्होंने देश में एक जुलाई से लागू होने जा रहे तीन नए कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि पोस्टर, बैनर, चौपाल, लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता को तीनों नए कानूनों के बारे में जागरूक किया जाए।