हरिद्वार: मोहल्ला कैथवाड़ा स्थित अली मस्जिद के पास से ज्वालापुर पुलिस ने एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार
शुक्रवार तड़के सुबह ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला कैथवाड़ा में अली मस्जिद के पास से सट्टेबाजी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोसीन अपने घर से ही अवैध रूप से सट्टे का संचालन करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1130 ₹ और सट्टा सामग्री बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।