हरिद्वार: पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के साथ पहुंचे बहादराबाद, मृतक नाबालिग बालिका को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। उन्होंने बहादराबाद में तमाम कार्यकर्ताओं और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के साथ मृतका नाबालिग बालिका के परिजनों से मुलाकात की और सहायता का भरोसा दिलाया। हरीश रावत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को कठोर दण्ड देना चाहिए।