ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा और उमरियापान क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, ग्रामीण आक्रोशित
उमरियापान क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के संरक्षण में गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है और शराब से भरे वाहन ढीमरखेड़ा थाना व सीडीएम कार्यालय के सामने से गुजरने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।