करछना: रामपुर में समाजसेवी डॉ गुलाम मुस्तफा ने गरीबों के बीच पहुंचकर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया, मनाई होली
करछना क्षेत्र के रामपुर स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल की ओर से होली पर्व पर शुक्रवार को समाजसेवी डॉ गुलाम मुस्तफा उर्फ लाल मियां ने गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने गरीब परिवार के बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई,रंग,पिचकारी शाहिद अन्य सामग्री प्रदान करते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया है। सुबह 11 बजे करीब वीडियो आया सामने।