करछना: भडेवरा गांव में विधि विधान से मुहूर्त के अनुसार किया गया होलिका दहन, वीडियो आया सामने
करछना क्षेत्र के भडेवरा गांव सहित पूरे यमुनापार में बृहस्पतिवार रात को मुहूर्त के अनुसार विधि विधान से होलिका दहन किया गया। लोगों के द्वारा जयकारे भी लगाए गए। होलिका दहन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। होलिका स्थल पर पहुंचे लोगों ने जौ तथा गेहूं की बालियां साथ में लाए थे। लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना किया।