धौलपुर: पचगांव चौकी के पास बारातियों से भरा ट्रक पलटने से 2 की मौत
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में पचगांव चौकी के पास बारातियों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें सवार 2 बारातियों की मौत हो गई। हादसे में 13 बाराती घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है।