इमामगंज: कोठी थाना क्षेत्र के फरार आरोपी तबरेज अली के घर पर इश्तिहार चस्पा किया गया
Imamganj, Gaya | Dec 11, 2025 कोठी प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र स्थित रियासतडीह गांव में गुरुवार को झारखंड के पाटन थाना पुलिस ने फरार आरोपी तबरेज अली उर्फ तरबेज खान के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पाटन थाना कांड संख्या 22/23 में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा है।