इमामगंज: इमामगंज-सलैया सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज, धूल से परेशान राहगीर, पानी का छिड़काव बढ़ाने की मांग
इमामगंज प्रखंड मुख्यालय से वाया कोठी होते हुए सलैया झारखंड सीमा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग रही इस सड़क परियोजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगातार आवाज उठाई थी। बिकोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी पिंकू खान ने सड़क चौड़ीकरण में आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री