मुरैना पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर मुरैना कलेक्टर का बड़ा एक्शन।
5 ग्राम पंचायत सचिव सहित 11 लोगों पर कार्यवाही।
मुरैना में पंचायतों की अनियमितताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! जांच में वित्तीय गड़बड़ी, बिना काम कराए राशि निकालने, निर्माण कार्यों में लापरवाही और योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता मिलने पर 5 पंचायत सचिव निलंबित किए गए हैं। वहीं सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्री समेत 11 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
भ्रष्टाचार में लिप्त इमलिया, शहदपुर, अगरोता, रंछोरपुरा, भदावली, बर्रेण्ड, ऐसाह और टिकटोली दूमदार पंचायतों में कार्रवाई हुई। रोजगार सहायकों को शासकीय कार्य से विरत किया गया, जबकि एक सरपंच के खिलाफ धारा 40 के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि पंचायतों में सरकारी राशि और योजनाओं के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।