कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने खाण्डोली स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर देखी पढ़ाई, होमवर्क और शैक्षणिक स्थिति
मुरैना। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने खाण्डोली के कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर बच्चों के बीच दरी पर बैठकर उनकी कॉपियां और होमवर्क देखे तथा विभिन्न विषयों से सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 118 का भी निरीक्षण किया और बच्चों के भोजन व टीएचआर की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए DMF मद से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#morena #मुरैना #शिक्षा Collector Office Morena