आधी रात नाबालिग से मिलने पहुंचा युवक पकड़ा, सुबह दोस्तों के साथ आया तो फिर हुई पि.टाई
मुरैना। रामपुर थाना क्षेत्र के रुनघान गांव में आधी रात नाबालिग से मिलने पहुंचे कुतघान निवासी मौसम कुशवाह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। परिजनों ने युवक के घर में मिलने की बात सामने आने पर उसके साथ मारपीट की। सुबह मौसम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव पहुंचा, जिसके बाद विवाद फिर बढ़ गया। ग्रामीणों ने करीब आधा दर्जन युवकों को घेरकर उनके साथ मारपीट की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के अनुसार, घटना में दो युवकों के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोई फरियादी सामने नहीं आया है और प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था।
#morena #मुरैना
Morena Nagar, Morena | Sep 11, 2026