मुरैना पुलिस का बड़ा एक्शन: 95 लाख के 401 मोबाइल बरामद, साइबर सेल की बड़ी सफलता
मुरैना। पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 401 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी धर्मराज मीणा के निर्देशन में साइबर सेल ने तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी और मोटोरोला समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। एसपी ने साइबर सेल टीम की सराहना की और लोगों से मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
#मुरैना #morena #पुलिस