होली और रमजान के मद्दे नजर पोड़ैयाहाट थाना परिसर में 28 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि होली और रमजान दोनों ही महान त्यौहार है लेकिन दोनों की प्रकृति अलग-अलग है। कुछ ना समझ किस्म के लोगों के द्वारा टकराहट की आशंका उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से बैठक में आने का आग्रह किया है।