कोरांव: समाजवादी पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव ने तहसील परिसर कोरांव में अधिवक्ताओं और शिक्षकों से किया जनसंपर्क
इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव ने शुक्रवार को कोरांव तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। डॉ. यादव ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव शिक्षित समाज की आवाज है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और युवाओं से बात की।