*महिला बाइकर/राइडर को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार*
*सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।*
*अभियोग में जोड़ी गई धारा 109 BNS की ईजाद।*
`गुरुग्राम: 15 सितंबर 2026`
▪️दिनांक 14.09.2026 को सुबह एक महिला बाइक राइडर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा की जिसमें दर्शाया गया था कि दिनांक 13 सितंबर को सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारी गई थी। महिला बाइकर को टक्कर मारने का वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने पर पीड़िता से संपर्क करने के प्रयास किए गए। महिला द्वारा कोई भी शिकायत प्राप्त न होने पर गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत ही संबंधित धाराओं के तहत थाना सैक्टर-56 में अभियोग पंजीकृत किया।
▪️आरोपी कार चालक मीडिया को मामले के संबंध में साक्षात्कार देकर पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद करके फ़रार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीम गठित की गई।
▪️उपरोक्त अभियोग अंकित करके मामले की गहन जांच करने के बाद सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर अभियोग में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS ईजाद (जोड़ी) की गई है। अनुसंधान के दौरान पीड़िता के कथन अंकित किए गए तथा इसके आधार पर धारा 78,79 BNS की वृद्धि की गई है।
▪️अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को दौसा-राजगढ़ के बीच ,राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांदहट,पलवल, हरियाणा* के रूप में हुई है।
▪️आरोपी को काबू करने के बाद आरोपी द्वारा पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की गई जिसमें आरोपी को गिरने से कुछ चोटें आई है जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है।
*▪️आरोपी के कब्जा से घटना में प्रयुक्त की गई 01 कार बरामद की गई है जो आरोपी के दोस्त के नाम है।*
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Uklana, Hissar | Sep 15, 2026