#भरतपुर। नदबई के गांव न्यौंठा स्थित प्राचीन श्री बाबू बाबा मंदिर पर रविवार को वार्षिक मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित हुआ। सुबह 7:15 बजे ध्वजा पूजन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने फूल बंगला और 56 भोग की भव्य झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व शनिवार को आरएलडी प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना द्वारा रवाना की गई भव्य कलश यात्रा और शाम को आयोजित महादीप यज्ञ से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। मेले में अन्नकूट प्रसादी, रज वितरण, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सचिव रामकिशन गुर्जर, संरक्षक लखन पाठक और महिला कमेटी अध्यक्ष प्रहलादी गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 13, 2026