#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पति ने इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आईं। पत्नी के चिल्लाने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पति अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया और ट्रे!न के आगे अपनी जा!न दे दी। जानकारी के अनुसार, रुदावल के बरौली ब्राह्मण निवासी सुशील प्रजापत (25) अपनी पत्नी रजनी (22) को कैला देवी झील का बाड़ा मंदिर में दर्शन कराने के बहाने बाइक से लेकर आया था। झील रेलवे अंडरपास के पास जंगल में बाइक रोककर सुशील ने पत्नी के गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला के चिल्लाने पर जब राहगीर पहुंचे तो सुशील बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद उसने घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रे!न के आगे अपनी जा!न दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुशील को पत्नी के इंस्टाग्राम चैट देखने के बाद उसके अफेयर का शक हो गया था। इसी वजह से उसने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद घायल रजनी को झील सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। तीन साल पहले शादी के बंधन में बंधे सुशील और रजनी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।