बड़ौत: पुसार स्टैंड पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2025 बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक गाड़ी में दो दर्जन से अधिक पशु लदे होने की सूचना प्रदीप नाम के युवक ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने बड़ौत की तरफ से आ रही गाड़ी को पुसार स्टैंड पर रोककर इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों केअनुसार गाड़ी में भरे 28 भैसे लदे हुए थे। पुलिस ने भैसे लदी गाड़ी अहेड़ा में एक प्राइवेट गोशाला में भेजी है।