बड़ौत: हिम्मतपुर सूजती के जंगल में तेंदुआ और शावक दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2025 हिम्मतपुर सूजती के जंगल में सिंचाई करने गए किसान सचिन राठी को तेंदुआ व शावक घूमते दिखाई दिए। किसान ने शावक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। किसान एकत्र होकर जंगल में पहुंचे, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। पूर्व प्रधान किरतपाल राठी ने बताया कि एक सप्ताह में फिर 2 बार तेंदुए किसानों को दिखाई दिए है, सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचते है, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया