बड़ौत: शाहपुर बाणगंगा में घरेलू विवाद के चलते बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या, शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस कार्रवाई में जुटी
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2025 बिनौली के शाहपुर बाणगंगा में एक दुखद घटना सामने आई। बीएससी के 20 वर्षीय छात्र मनीष उर्फ मोनू ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार को हुई, जब मनीष घर में टीवी देख रहा था। इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने टीवी बंद कर उसे पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर मनीष अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। PM करा पुलिस कार्रवाई में जुटी।