बड़ौत: बडौत थाना प्रभारी के पुत्र की फाइटर पायलट स्ट्रीम में फ्लाइंग ऑफिसर की पासिंग आउट परेड सम्पन्न होने पर दी शुभकामनाएं
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2025 बाग़पत पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि थाना प्रभारी बडौत निरीक्षक मनोज कुमार चहल के सुपुत्र आकाश कुमार चहल का वर्ष 2021 में एनडीए में चयन हुआ था, जिसके बाद एनडीए से एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया, शनिवार को एयर फोर्स चीफ मार्शल एपी सिंह द्वारा विंग लगाकर फाइटर पायलट स्ट्रीम में फ्लाइंग ऑफिसर की पासिंग आउट परेड संपन्न कराई।