बड़ौत: किसान सहकारी समिति दोघट पर खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान, किसानों के हंगामें पर पुलिस बल तैनात#jansamasya
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2025 किसान सहकारी समिति दोघट पर खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान बने हुए हैं। परेशान किसान राममेहर आदि ने बताया कि करीब 20 दिन बाद शनिवार को समिति पर खाद बांटा गया। समिति पर करीब 500 किसान मौजूद हैं, जबकि कुल 250 खाद के कट्टे समिति पर उपलब्ध हैं। एक किसान को 2 खाद के कट्टे दिए जा रहे हैं। किसानों के हंगामें पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।