डुमरांव: बिजली कार्यालय में मारपीट मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित थाने पहुंचे, दोनों पक्षों के 3 मामले दर्ज
Dumraon, Buxar | Nov 11, 2026 बिजली कार्यालय में मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित पहुंचे थाने, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हैं तीन आवेदन ग्रामीण विद्युत विभाग के कार्यालय में करीब एक माह पूर्व हुई मारपीट की घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से असंतुष्ट विनोद पासवान डुमरांव थाना पहुंचे। उन्होंने अबतक इस मामले में कारवाई न होने पर असंतुष्टि जाहिर की।