सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा मे आज सोमवार को एएनसी कार्यक्रम के तहत कुल 150 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त मे दवाईयाँ दी गई।उक्त आशय की जानकारी कामडारा के चिकित्सा प्रभारी डा.सुनील खलखो ने दी।वहीं डा.श्री खलखो ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी स्वास्थयकर्मियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।