Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

डूंगरपुर: वागड़ के आदिवासियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Dungarpur, Dungarpur | Feb 11, 2026

MORE NEWS

"चुनाव से डर रही भाजपा सरकार, राम मंदिर चंदा मामले में ED-CBI क्यों मौन?" – सचिन पायलट

वागड़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव टालने से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
सचिन पायलट ने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का नारा देने वाली सरकार खुद चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद छात्रसंघ, पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी और सीबीआई की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं बीएपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

#SachinPilot #Banswara #RajasthanPolitics #Congress #BJP OneNationOneElection

"चुनाव से डर रही भाजपा सरकार, राम मंदिर चंदा मामले में ED-CBI क्यों मौन?" – सचिन पायलट वागड़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव टालने से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। सचिन पायलट ने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का नारा देने वाली सरकार खुद चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद छात्रसंघ, पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी और सीबीआई की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं बीएपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। #SachinPilot #Banswara #RajasthanPolitics #Congress #BJP OneNationOneElection

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

डूंगरपुर: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #Accident #ChildDeath

डूंगरपुर: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #Accident #ChildDeath

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

मानसून से पहले ही धंसी उदयपुर की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

उदयपुर में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ... लेकिन शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है। शहर की सबसे व्यस्त दुर्गा नर्सरी रोड पर अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रोजाना हजारों वाहनों से गुलजार रहने वाली इस सड़क का यूं धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि अभी तेज बारिश भी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है... जब हल्की बारिश में सड़क जवाब दे रही है, तो भारी मानसून में शहर की बाकी सड़कें कितनी सुरक्षित हैं? अब लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं।

#Udaipur #DurgaNurseryRoad #RoadCollapse #Monsoon2026 #UdaipurNews

मानसून से पहले ही धंसी उदयपुर की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल उदयपुर में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ... लेकिन शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है। शहर की सबसे व्यस्त दुर्गा नर्सरी रोड पर अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रोजाना हजारों वाहनों से गुलजार रहने वाली इस सड़क का यूं धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि अभी तेज बारिश भी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है... जब हल्की बारिश में सड़क जवाब दे रही है, तो भारी मानसून में शहर की बाकी सड़कें कितनी सुरक्षित हैं? अब लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं। #Udaipur #DurgaNurseryRoad #RoadCollapse #Monsoon2026 #UdaipurNews

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

BAP नेता अशोक भील पर जानलेवा हमला! चलती कार पर ताबड़तोड़ पथराव

बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक भील पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है।
घाटोल से अपने गांव लौटते समय खमेरा थाना क्षेत्र में भगोरा का खेड़ा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। हमले में कार के आगे और साइड के शीशे टूट गए।
अशोक भील ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
अशोक भील का आरोप है कि तीन महीने पहले उनके छोटे भाई की हत्या हुई थी और अब उन्हें भी मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#Banswara #AshokBhil #BAP #BharatAdivasiParty #RajasthanNews StonePelting

BAP नेता अशोक भील पर जानलेवा हमला! चलती कार पर ताबड़तोड़ पथराव बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक भील पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। घाटोल से अपने गांव लौटते समय खमेरा थाना क्षेत्र में भगोरा का खेड़ा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। हमले में कार के आगे और साइड के शीशे टूट गए। अशोक भील ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अशोक भील का आरोप है कि तीन महीने पहले उनके छोटे भाई की हत्या हुई थी और अब उन्हें भी मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। #Banswara #AshokBhil #BAP #BharatAdivasiParty #RajasthanNews StonePelting

Dungarpur, Dungarpur | Jul 14, 2026

उदयपुर में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक', कैमरे में कैद

उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र से जैव विविधता को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ सांप प्रजाति 'लौडांकिया वाइन स्नेक' का फोटो रिकॉर्ड मिला है। 12 जुलाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने इस दुर्लभ सांप को अपने कैमरे में कैद किया। करीब 30 साल पहले भी इस प्रजाति का रिकॉर्ड उदयपुर में दर्ज हुआ था। भारत में ही पाई जाने वाली यह प्रजाति राजस्थान में बेहद कम दिखाई देती है। पेड़ों और झाड़ियों में रहने वाला यह सांप दिन में सक्रिय रहता है और छिपकलियों, छोटे मेंढकों व पक्षियों का शिकार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

#Udaipur #Wildlife #RareSnake #WineSnake #LoudankiaVineSnake WildlifePhotography

उदयपुर में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक', कैमरे में कैद उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र से जैव विविधता को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ सांप प्रजाति 'लौडांकिया वाइन स्नेक' का फोटो रिकॉर्ड मिला है। 12 जुलाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने इस दुर्लभ सांप को अपने कैमरे में कैद किया। करीब 30 साल पहले भी इस प्रजाति का रिकॉर्ड उदयपुर में दर्ज हुआ था। भारत में ही पाई जाने वाली यह प्रजाति राजस्थान में बेहद कम दिखाई देती है। पेड़ों और झाड़ियों में रहने वाला यह सांप दिन में सक्रिय रहता है और छिपकलियों, छोटे मेंढकों व पक्षियों का शिकार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे रिकॉर्ड जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं। #Udaipur #Wildlife #RareSnake #WineSnake #LoudankiaVineSnake WildlifePhotography

Dungarpur, Dungarpur | Jul 13, 2026