ग्वालियर की झांसीरोड थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए
त्योहार मनाने घर आये एक साल से फरार 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2025 में ट्रक से 280 किलो अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अब पूछताछ कर रही है।
#newsimpact #crimenews #newsimpact
दरअसल पुलिस इन दिनों राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना झांसी रोड पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी त्योहार मनाने के लिए मुरैना जिले में स्थित अपने घर आया हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया है। दरअसल वर्ष 2025 में थाना झाँसी रोड पुलिस द्वारा याराना ढाबा के पास से एक ट्रक से 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। उक्त ट्रक पर किसी अन्य वाहन का रज�