हजीरा के शासकीय पटेल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई,
पटेल समाज के वरिष्ठजनों का शॉल-श्रीफल से किया सम्मान, सैकड़ों लोग हुए शामिल,
ग्वालियर |
ग्वालियर के हजीरा स्थित शासकीय पटेल स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामअवतार सिंह बैस ने पटेल समाज के वरिष्ठजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों के योगदान की सराहना की गई।
जयंती समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Ramavtar Singh Bais