*पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 72.85 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान*
*सांगानेर में सर्वाधिक 79.88 प्रतिशत तथा कोटखावदा में न्यूनतम 63.79 प्रतिशत रहा मतदान*
*जयपुर :कमलेश आमेटा पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिले में कुल 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 2,73,056 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि चाकसू में 72.99 प्रतिशत, कोटखावदा में 63.79 प्रतिशत, माधोराजपुरा में 75.88 प्रतिशत, फागी में 70.29 प्रतिशत तथा सांगानेर में 79.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोटखावदा में 63.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान के समयवार आंकड़ों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रातः 10 बजे तक 17.38 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 39.59 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 55.25 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 72.60 प्रतिशत तथा अंतिम रुप से मतदान प्रतिशत 72.85 प्रतिशत रहा।